ट्रंप के सलाहकार के विकिलीक्स से संबंधों की जांच : रपट

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। विशेष वकील रॉबर्ट मूलर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार रोजर स्टोन के विकिलीक्स व इसके संस्थापक जुलियन असांज के साथ संबंधों की जांच कर रहे हैं।

सीएनएन के मुताबिक, द वॉल स्ट्रीट जर्नल में सोमवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, स्टोन ने चार अगस्त, 2016 के एक मेल में कहा था कि उन्होंने बीती रात जुलियन असांज के साथ भोजन किया था।

स्टोन ने ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के दौरान सलाहकार के तौर पर सेवाएं दी थी।

हालांकि, स्टोन ने असांज की मुलाकात की बात से इनकार किया है।

स्टोन ने यह भी कहा कि उनके पासपोर्ट से पता चलता है कि उन्होंने 2016 में देश नहीं छोड़ा था।

मूलर रूस व ट्रंप अभियान के सहयोगियों के किसी तरह के संभावित संबंधों की वर्तमान में जांच कर रहे हैं।

स्टोन ने विकिलीक्स से कभी भी कुछ प्राप्त करने से इनकार किया है।

उन्होंने बीते सप्ताह कहा था, “मैं कभी भी उनसे कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं की।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी कोई सामग्री किसी स्रोत से नहीं प्राप्त की, जो विकिलीक्स द्वारा निर्मित व प्रकाशित की गई।”

सीएनएन की रपट के मुताबिक, मूलर की जांच में ट्रंप के अभियान व विकिलीक्स के बीच कई संबंध मिले हैं। इसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर व विकिलीक्स के बीच के ट्वीटर के निजी संदेश व कैंब्रिज एनालिटिका के मुख्य कार्यकारी व असांज तक पहुंच की बात शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493