ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की : ओबामा

ओबामा ने गुरुवार को हुई मुलाकात के बारे में कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अगले दो महीने में सत्ता का हस्तांतरण सहज हो।” उन्होंने कहा कि अगर ट्रम्प सफल होंगे तो देश सफल होगा।

चुनाव के दौरान अमेरिकी समाज में कई मुद्दों पर मतभेद सामने आने पर ओबामा ने कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि पार्टी और राजनीतिक वरीयताओं की परवाह किए बिना सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सब एक साथ आएं।”

ट्रम्प ने कहा कि ओबामा के साथ बातचीत उम्मीद से अधिक लंबी चली। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ट्रम्प ने भविष्य में ओबामा के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493