ट्रंप कैलिफोर्निया प्राइमरी में जीते

वाशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के तय उम्मीदवार माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया प्राइमरी में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी का उनका दावा और मजबूत हो गया है।

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की दौैड़ में बचे एकमात्र दावेदार ट्रंप ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में भारी जीत दर्ज की।

कैलिफोर्निया अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है और यहां से विजेता को 172 डेलिगेट मिलते हैं।

कैलिफोर्निया का परिणाम आने से पहले ट्रंप न्यूयॉर्क में अपने समर्थकों से मुखातिब हुए और वादा किया वे उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘धांधली की एक प्रणाली’ को उन्होंने करारा जवाब दिया है।

जुलाई महीने में ओहियो के क्लीवलैंड में पार्टी के अधिवेशन के दौरान रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के लिए ट्रंप ने कुछ सप्ताह पहले ही 1,237 डेलिगेट्स का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

उन्होंने मंगलवार रात दिए गए अपने भाषण में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर सीधा निशाना साधा।

ट्रंप ने कहा, “हिलेरी ने अपने फायदे के लिए व्यक्तिगत संवर्धन की राजनीति को एक कला के रूप दे दिया।” उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह एक संवाददाता सम्मेलन में वह हिलेरी व उनके पति व पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कारगुजारियों का खुलासा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493