लंदन/वाशिंगटन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जलवायु परिवर्तन के मद में होने वाले खर्च में कटौती करेंगे और एजेंसी अपना ध्यान मानवों को गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए भेजने पर केंद्रित करेगी।
टेलीग्राफ के मुताबिक, ट्रंप चाहते हैं कि एजेंसी अर्थ साइंस रिसर्च की तुलना में गहरे अंतरिक्ष मिशन में अपना लक्ष्य प्राप्त करे।
अंतरिक्ष नीति पर ट्रंप के सलाहकर्ता बॉब वाल्कर ने टेलीग्राफ से कहा, “नासा एक लॉजिस्टिक एजेंसी के रूप में रह गई है, जिसका काम अंतरिक्ष केंद्र को पुन:आपूर्ति तथा मौसम की निगरानी करना रह गया है। इस सदी के अंत तक हम समस्त सौर प्रणाली की खोज की लक्ष्य प्राप्ति की शुरुआत करेंगे।”
नासा के अर्थ साइंस डिवीजन को इस साल 1.92 अरब डॉलर का फंड मिला है, जो पिछले साल से लगभग 30 फीसदी अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, “राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में इसकी फंडिंग 50 फीसदी तक बढ़ी है, जिन्होंने अगले साल तक गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए फंडिंग में 84 करोड़ डॉलर तक की कटौती की पेशकश की है।”
रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं की लंबे समय से शिकायत रही है कि ‘मौसम का पूर्वानुमान’ लगाने के लिए चंद्रमा पर भेजने वाले लोगों पर एजेंसी को अरबों डॉलर खर्च नहीं करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath