ट्रंप जी20 सम्मेलन में सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले

ब्यूनस आयर्स, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्यूनस आयर्स में शुक्रवार को सऊदी अरब के क्राउन पिं्रस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।

क्राउन प्रिंस से ट्रंप की थोड़ी देर ही बात हुई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर संवाददाताओं को बताया कि दोनों ने मुस्कुराकर एक-दूसरे से बातें की।

इस मुलाकात के बारे में ट्रंप ने कहा कि उनके बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं हुई।

ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान कहा, “हमारे बीच कोई वार्ता नहीं हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493