वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को देश की नई क्यूबा नीति की समीक्षा करेंगे।
व्हाइट हाउस के उपप्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका-क्यूबा नीति की घोषणा करने शुक्रवार को मियामी जाएंगे।
यह पूछने पर कि क्या ट्रंप क्यूबा में अमेरिकी राजदूत का भी जल्द ऐलान कर सकते हैं। इसके जवाब में सैंडर्स ने कहा कि उन्हें ट्रंप की शुक्रवार की योजनाओं के बारे में अभी कुछ पता नहीं है।
dharmpath.com dharmpath