ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा बंद करने की धमकी दी

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर मेक्सिको अवैध आव्रजन को नहीं रोकता है तो वह अमेरिका की दक्षिणी सीमा को ‘लंबे समय’ के लिए बंद कर सकते हैं जिससे कारोबारी गतिविधियां भी प्रभावित होंगी।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “अगर मेक्सिको हमारी दक्षिणी सीमा के माध्यम से अमेरिका आने वाले सभी अवैध आव्रजन को तुरंत नहीं रोकता है तो मैं अगले सप्ताह सीमा, या सीमा के बड़े हिस्से को बंद कर दूंगा।”

सीएनएन के अनुसार, शुक्रवार को फ्लोरिडा में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “हमारे पास सबसे कमजोर, सबसे लाचार कानून हैं.. हम कहीं भी लोगों को पकड़ नहीं सकते। मेक्सिको इसे आसानी से रोक सकता है।”

ट्रंप की टिप्पणी तब सामने आई है, जब डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और बॉर्डर अधिकारियों ने कहा कि उनके संसाधन कम पड़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493