ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले को सराहा

वाशिंगटन, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को प्योंगयांग के अपने परमाणु परीक्षणों को नष्ट करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे बुद्धिमानी भरा कदम बताया।

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा था कि वह 23 से 25 मई के बीच अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करेगा।

प्योंगयांग ने कहा कि वह अपने सभी परमाणु परीक्षण स्थलों की सुरंगों में विस्फोट करेगा।

इन परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की प्रक्रिया में सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया जाएगा, वहां से सभी तरह के शोध सामानों को हटाया जाएगा और परमाणु स्थल के आसपास के क्षेत्र को भी पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

उत्तर कोरिया के इस कदम का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया ने 12 जून को बैठक से पहले अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की योजना बनाई है।

गौरतलब है कि ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिगापुर में बैठक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493