वाशिंगटन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटा के एक कॉलेज फुटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान मैदान पर जाकर राष्ट्रगान में शामिल हुए।
‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, सोमवार रात ट्रंप यूनिवर्सिटी ऑफ जार्जिया और यूनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा के बीच हुए मैच के पहले अपने दिल पर हाथ रखकर खेल से जुड़े लोगों के साथ राष्ट्रगान गाते हुए नजर आए।
इस दौरान खिलाड़ी मैदान पर मौजूद नहीं थे, जो कॉलेज फुटबॉल में सामान्य बात है।
ट्रंप ने राष्ट्रगान के दौरान घुटने टेकने के लिए पेशेवर एथलीटों की आलोचना की थी, और वह राष्ट्रगान के बाद वहां से चले गए।
इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने एक बार फिर राष्ट्रगान के दौरान घुटने टेकने के लिए एथलीटों की आलोचना की थी, जो पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
ट्रंप ने एक सभा में कहा, “ऐसे बहुत सारे स्थान हैं, जहां लोग अपने विचार रख सकते हैं और अपना विरोध जता सकते हैं। लेकिन हम अपने झंडे और अपने राष्ट्रगान से प्यार करते हैं और हमें उसका सम्मान उसी तरह करना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath