ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप घटनाक्रमों पर मून, आबे से चर्चा की

वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप पर हाल के घटनाक्रमों के बारे में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से चर्चा की।

मून और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच शुक्रवार को हुई ऐतिहासिक बैठक के बाद संयुक्त घोषणापत्र जारी कर कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु निरस्त्रीकरण करने और क्षेत्र में स्थाई शांति की प्रतिबद्धता जताई।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “उनकी मून से विस्तार में अच्छी वार्ता हुई और चीजें सही तरीके से आगे बढ़ रही है।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दों पर आबे से भी चर्चा की है।

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनके किम जोंग के साथ अच्छे संबंध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493