ट्रंप ने जिना हास्पेल को सराहा

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीआईए निदेशक जिना हास्पेल की सराहना की है।

जिना ने सोमवार को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की पहली महिला निदेशक के तौर पर शपथ ली।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप ने सोमवार को वर्जीनिया में सीआईए मुख्यालय में हास्पेल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि हास्पेल ऐसी शख्स हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ सीअईाए की सेवा की है।

ट्रंप ने कहा, “जिना सख्त हैं, मजबूत हैं और जब देश की रक्षा का सवाल आता है तो जिना कभी पीछे नहीं हटती।”

ट्रंप ने कहा कि सीआईए के साथ 33 वर्षो तक जुड़े रहने के बाद इस संस्था के मूल्यों को जीती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493