वाशिंगटन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग-वेन के साथ टेलीफोन वार्ता की।
ताइवान के साथ 1979 में राजनयिक संबंध समाप्त करने के बाद यह दोनों देशों की पहली द्विपक्षीय बातचीत रही।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस वार्ता के दौरान साई ने ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी।
ट्रंप की टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अमेरिका, ताइवान के बीच निकट आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों का भी उल्लेख किया।
गौरतलब है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की सरकार ने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए थे।
dharmpath.com dharmpath