रविवार को यहां टूर्नामेंट के अंतिम चरण में ट्रंप ने इंग्लैंड के रिकी वाल्देन को 10-4 से हराते हुए इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया।
ट्रंप ने अपनी खिताबी जीत के बाद कहा, “मैंने मैच की शुरुआत में अच्छा नहीं खेला था, लेकिन इसके बाद मैंने अपने खेल में सुधार किया और एक अच्छी बढ़त हासिल की।”
उन्होंने कहा, “कुछ देर बाद मेरा ध्यान थोड़ी देर के लिए भटक गया था, लेकिन अपने लक्ष्य पर वापस आते हुए मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।”
बीजिंग में जीत हासिल करने से इस माह में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए उनका आत्मविश्वास और भी दृढ़ हो गया है।
ट्रंप ने कहा, ” मैं इस जीत से काफी खुश हूं। ऐसा पहली बार हुआ है कि मैंने दो बार कोई टूर्नामेंट जीता है और इससे मेरे आत्मविश्वास में बढ़ावा हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath