ट्रंप ने नए एनएसए प्रमुख को नामित किया

वह माइकल फ्लिन की जगह पद्भार संभालेंगे जिन्होंने पिछले सप्ताह रूस के राजदूत के साथ बैठक को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

ट्रंप ने कहा, “जनरल एच.आर.मैक्मास्टर नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनेंगे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और उनके पास बेहतरीन अनुभव है।”

ट्रंप ने कहा, “मैं पिछले दो दिनों से बहुत कुछ पढ़ और देख रहा हूं। उन्हें सेना में सभी सम्मान देते हैं और हम उनका साथ पाकर बहुत सम्मानित हैं।”

मैक्मास्टर ने सैन्य इतिहास में पीएचडी की है और वह ‘डीरेलिक्शन ऑफ ड्यूटी’ पुस्तक के लेखक भी हैं।

गौरतलब है कि माइकल फ्लिन के इस्तीफा देने के बाद सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल रॉबर्ट हॉर्वर्ड को भी इस पद की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इसे ठुकरा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493