वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपशब्द कहे हैं. ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह डाला है. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच ये असाधारण बातचीत फोन कॉल पर हुई, जिसमें ट्रंप ने लेबनान में इजरायल के बढ़ते सैन्य अभियान को लेकर जमकर गुस्सा निकाला.
अमेरिका का मानना है कि जब वॉशिंगटन इस संघर्ष को ईरान के साथ चल रही संवेदनशील बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है तब इजरायल लेबनान पर हमला करके इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है.
ट्रंप ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह इजरायल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर रहे हैं. साथ ही ईरान के साथ अमेरिका के कूटनीतिक प्रयासों को खतरे में डाल रहे हैं.दो अमेरिकी अधिकारियों और इस फोन कॉल की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया कि ट्रंप ने नेतन्याहू को “पागल” कहा और शिकायत की कि इजरायली नेता परिणामों की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath