ट्रंप ने फिर ली किम जोंग उन की चुटकी

वाशिंगटन, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को ‘रॉकेट मैन’ कहते हुए उनका मखौल उड़ाया है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया के लोगों द्वारा ईंधन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को लेकर भी व्यंग्य किया।

ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “मैंने बीती रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की। मैंने उनसे पूछा कि रॉकेट मैन कैसा है। उत्तर कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं। बहुत बुरा है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गैस लाइनों का उल्लेख पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के संकेतक के रूप में किया गया है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया में होने वाले पेट्रोल के आयात में कटौती कर दी थी। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर हुए असर की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493