वाशिंगटन, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेड हेन नामक एक रेस्तरां की आलोचना की है। रेस्तरां ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स को बाहर जाने को कहा, क्योंकि वह ट्रंप के लिए कार्य करती और बोलती हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, रेड हेन रेस्तरां को अपने गंदे डिब्बों, दरवाजों और खिड़कियों (जिन्हें पेंट करने की अधिक जरूरत है) की सफाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए न कि सारा सैंडर्स जैसी एक अच्छी महिला को सेवा देने से मना करना चाहिए।
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि रेस्तरां अगर बाहर से गंदा है तो वह अंदर से भी गंदा ही होगा।”
यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने वर्जीनिया के लेक्सिंगटन के व्यापारिक क्षेत्र में स्थित रेस्तरां का कभी दौरा किया है या नहीं। और वह रेस्तरां की सफाई के स्तर के बारे में इतने आश्वस्त कैसे हैं।
वर्जीनिया के स्वास्थ्य रेस्तरां निरीक्षण विभाग के मुताबिक, हाल के वर्षो में रेड हेन ने अपने निरीक्षण मामूली या बिना किसी उल्लंघन के साथ पास किए हैं। विभाग के रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
dharmpath.com dharmpath