ट्रंप ने माइकल कोहेन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

वाशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी जेल की सजा कम कराने के लिए झूठ बोला है।

मीडिया रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद कोहेन को कांग्रेस के समक्ष झूठ बोलने को कहा था। हालांकि, अभी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मत भूलिए कि माइकल कोहेन पहले ही धोखाधड़ी के मामले में दोषी हैं।”

ट्रंप ने ट्वीट में कहा, “जेल की सजा कम कराने के लिए झूठ बोला।”

बजफीड न्यूज ने दो संघीय कानून प्रवर्तनालय अधिकारियों के हवाले से कहा कि विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर के पास साक्ष्य हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मॉस्को में संभावित ट्रंप टावर प्रोजेक्ट को लेकर कोहेन को कांग्रेस के समक्ष झूठ बोलने को कहा था।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगान गिडले ने ट्रंप के ट्वीट के मिनटों बाद फॉक्स न्यूज से कहा, “मैं कोहेन पर भरोसा नहीं कर सकता। वह झूठे हैं।”

कोहेने ने जांच में स्वीकार किया कि जून 2016 में मॉस्को में ट्रंप टावर के निर्माण को लेकर बातचीत चल रही थी, उस समय ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493