ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मेक्सिको सिटी, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो से मुलाकात की और अमेरिका में प्रवासियों के अवैध आवागमन के लिए मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के अपने फैसले का बचाव किया।

ट्रंप ने मेक्सिको दौरे के दौरान बुधवार को कहा कि उन्होंने अभी इस योजना पर चर्चा नहीं की कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का खर्च मेक्सिको उठाएगा।

समाचार एजेंसी एफे ने ट्रंप के हवाले से बताया, “हमने दीवार के निर्माण मुद्दे पर चर्चा नहीं की। हमने इस पर आने वाले खर्च के भुगतान पर भी चर्चा नहीं की। इस पर बाद में चर्चा होगी।”

पेना नीटो ने हालांकि बाद में ट्वीट कर कहा, “मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण का खर्चा हम नहीं उठाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493