ट्रंप ने विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन को पद से हटाया

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन को पद से हटा दिया और उनके स्थान पर सीआईए के निदेशक माईक पोम्पिओ को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “सीआईए के निदेशक माइक पोम्पिओ हमारे नए विदेश मंत्री होंगे। वह शानदार काम करेंगे! रैक्स टिलरसन को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद।”

राष्ट्रपति ने कहा, “गीना हसपाल सीआईए की नई निदेशक होंगी और इस पद पर चयनित होने वाली वह पहली महिला हैं। सभी को शुभकामनाएं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493