ट्रंप ने सीमा की सुरक्षा के लिए 33 अरब डॉलर की मांग रखी

वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा की सुरक्षा के लिए कांग्रेस से 33 अरब डॉलर की मांग की है, जिसमें से 18 अरब डॉलर सीमा पर दीवार के निर्माण पर खर्च होगा।

सीएनएन ने बताया कि सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के अनुसार, जो दस्तावेज शुक्रवार रात को सांसदों को भेजा गया, उसमें 15 अरब डॉलर प्रौद्योगिकी, कर्मियों और दीवार तैयार करने के लिए खर्च किए जाने का जिक्र है।

‘क्रिटिकल सीबीपी रिक्वायरमेंट्स टू इम्प्रूव बॉर्डर सिक्योरिटी’ नाम के दस्तावेज के मुताबिक, एजेंसी ने सीमा पर 2,026 मील लंबी दीवार बनाना निर्धारित किया है।

इसमें कहा गया कि 18 अरब डॉलर के निवेश से सीमा पर 722 मील लंबी दीवार बनेगी, जो नई प्राथमिक संरचना से लगभग 316 मील की दूरी पर होगा।

प्रशासन एक बार में ही निवेश हो जाने के बारे में नहीं सोच रहा है।

वित्तीय वर्ष 2018 में 60 मील लंबी प्राथमिक दीवार पर और पुरानी दीवार की जगह 14 मील लंबी दूसरी दीवार के निर्माण के लिए 1.6 अरब डॉलर की मांग की गई है।

सीएनएन के मुताबिक, कांग्रेस को सीमा पर दीवार के निर्माण को लेकर प्रशासन के अनुरोध पर सहमत होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493