ट्रंप, पुतिन को झिड़के नहीं यूरोप : मैक्रों

लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैकों ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुलेपन व सहिष्णुता के पश्चिमी मूल्यों को गलत बता रहे हैं, लेकिन इस पर उन्हें यूरोप से अलग-थलग कर देना नुकसानदायक होगा।

उन्होंने बीबीसी से कहा, “यदि आप उन्हें यूरोप से पीछे करने का फैसला करते हैं, यह कहते हुए कि आप हमारे मूल्यों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं, तो आप उन्हें खो देंगे।”

बहुत से लोग अमेरिकी व रूसी नेताओं को उदारवादी ‘संभ्रात’ मूल्यों के विरोधी के तौर पर देखते हैं।

बीबीसी द्वारा मंगलवार को प्रकाशित एक रपट के अनुसार, मैकों अबुधाबी में लौवरे संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने इस संग्रहालय को क्षेत्र में सहिष्णुता व विविधता का प्रतीक बताया।

सप्ताहांत में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, “हम मुस्लिम दुनिया के अंदर के संघर्षो व विवादों की एक श्रृंखला के केंद्र में हैं।”

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि मैं खुले इस्लाम का समर्थन करने वालों का बचाव करूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493