वाशिंगटन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कर सुधार योजना के सिद्धांत पेश किए हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों और कॉरपोरेट कंपनियों के आयकर में कटौती होगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (एनईसी) के निदेशक गैरी कोहन के हवाले से बताया, “इस योजना से निजी आयकर की दरें तीन से घटकर सात हो जाएंगी। इससे शीर्ष आयकर दर 39.6 फीसदी से घटकर 35 फीसदी होगी।”
वित्तमंत्री स्टीवन मनुचिन ने बताया कि इसी तरह इस योजना में कॉरपोरेट आयकर की दरें 35 फीसदी से घटकर 15 फीसदी हो जाएगी और इससे अमेरिकी कंपनियों के विदेशी लाभ पर एक बार में भुगतान किया जाने वाला कर लगेगा।
उन्होंने कहा, “इससे विदेशों के खरबों डॉलर का निवेश अमेरिका में होगा, जिससे रोजगारों का सृजन होगा।”
काहन ने कहा, “हमारे पास कुछ बड़ा करने के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है।”
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले से राजस्व पर क्या असर पड़ेगा या इससे वित्तीय घाटा बढ़ेगा।
अमेरिकी अधिकारी इस योजना को इतिहास की सबसे बड़ी कर कटौती कह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath