ट्रंप प्रशासन से नाम वापस ले सकते हैं नौसेना मंत्री

वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त नौसेना मंत्री फिलिप बिल्डेन अपना नाम वापस ले सकते हैं। सूत्रों ने सीबीएस न्यूज को यह जानकारी दी।

आर्मी रिजर्व मिलिट्री ऑफिसर रह चुके बिल्डेन के पास नौसेना का थोड़ा बहुत अनुभव है।

सूत्रों का कहना है कि बिल्डेन इस सप्ताहांत में ही अपना नाम वापस ले सकते हैं।

लेकिन व्हाइट हाउस ने इस बात का सार्वजनिक तौर पर खंडन किया है कि बिल्डेन अपना नाम वापस लेने पर विचार कर रहे हैं।

रपट की प्रतिक्रिया में एक ट्वीट में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि खबर देने वाला गलत है और बिल्डेन अपने पद के प्रति 100 फीसदी प्रतिबद्ध हैं।

स्पाइसर ने कहा, “वही लोग गलत होंगे। केवल उनसे बात कीजिए और वह अपने पद के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

बिल्डेन ने हांगकांग में साल 1996 से लेकर 2014 तक निजी इक्विटी कंपनी का संचालन किया है। उन्होंने जॉर्जटाउन से स्नातक तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ले रखी है।

उन्होंने हालांकि नौसेना में कभी काम नहीं किया है, लेकिन उनका एक बेटा नौसेना अकादमी में है और दूसरा अकादमी से स्नातक कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493