ट्रंप फ्लोरिडा अस्पताल में घायलों से मिले

मियामी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा स्कूल गोलीबारी के घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।

फ्लोरिडा के इस अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

समाचार चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में शुक्रवार को ट्रंप और मेलानिया को पॉम्पानो बीच पर ब्रॉवार्ड हेल्थ नॉर्थ अस्पताल में देखा जा सकता है, जहां उन्होंने मरीजों और उनके परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को ट्रंप के हवाले से बताया, “यह बहुत दुख है कि कुछ ऐसा भी हो सकता है।”

ट्रंप और मेलानिया ने बुधवार को हुए इस हमले के बाद तुरंत मदद पहुंचाने के लिए चिकित्सकों और आपातकर्मियों का आभार जताया।

ट्रंप ने कहा, “इस घटना के बाद चिकित्सकों, नर्सो, अस्पताल, एजेंसियों ने जिस तरह का काम किया, वह बेहतरीन है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।”

ट्रंप अस्पताल का दौरा करने के बाद फॉर्ट लॉडरडेल में ब्रॉवर्ड काउंटी के शेरिफ विभाग के मुख्यालय भी पहुंचे।

यहां पहुंचकर ट्रंप ने कहा, “आपने बेहतरीन काम किया है। हम आपके प्रयासों को सराहते हैं। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि इसका श्रेय आपको मिल रहा है, विश्वास करें आप इसके योग्य हैं क्योंकि जो काम आपने किया है, वह बेजोड़ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493