लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता, फिल्म निर्माता और समाजिक कार्यकर्ता रॉब रेनर का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए ‘मानसिक रूप से अयोग्य’ हैं।
लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता, फिल्म निर्माता और समाजिक कार्यकर्ता रॉब रेनर का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए ‘मानसिक रूप से अयोग्य’ हैं।
रेनर ने वैरायटी डॉट कॉम से कहा, “डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने लोगों में एकमात्र और सबसे अयोग्य इंसान हैं। वह मानसिक रूप से अयोग्य हैं।”
उन्होंने कहा, “उन्हें न ही इसकी समझ है कि सरकार कैसे काम करती है, बल्कि उन्हें इस बात को समझने में भी कोई रुचि नहीं है कि यह कैसे काम करती है।”
‘ए फ्यू गुड मैन’, ‘वेन हैरी मेट सैली’, ‘द प्रिंसेस ब्राइड’ फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले रेनर फिल्म फिलहाल अपनी ‘एलबीजी’ के प्रचार में व्यस्त है। यह फिल्म अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन के जीवन पर आधारित बायोपिक है।
रेनर ने कहा, “उनके (जॉनसन के) कार्यकाल के बदनुमा दाग वियतनाम युद्ध को छोड़ दें तो जहां तक घरेलू नीति की बात है, वह अब तक के सबसे सफल राष्ट्रपति रहे हैं। इस मोर्चे पर दूसरे सबसे सफल राष्ट्रपति शायद फ्रेंकलिन रूजवेल्ट हैं।”
dharmpath.com dharmpath