ट्रंप 8 से 10 नवंबर तक चीन दौरे पर

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठ से 10 नवंबर तक चीन के दौरे पर होंगे।

उनकी यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग के हवाले से बताया कि दोनों नेता चीन, अमेरिका संबंधों पर अपने विचार रखेंगे और प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन ट्रंप के दौरे और शी-ट्रंप की बैठक के महत्वपूर्ण नतीजों के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493