ट्रफिट एंड हिल ने दिल्ली में आउटलेट खोला

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रसिद्ध बार्बर कंपनी ट्रफिट एंड हिल ने राजधानी दिल्ली में अपना स्टोर खोला है। लोधी कॉलोनी स्थित मेहरचंद मार्केट में 30 मार्च को इस स्टोर का शुभारंभ हुआ है।

इस स्टोर को लॉयड्स लग्जरी कंपनी द्वारा भारत में खोला गया है, जिसने सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, म्यांमार और वियतनाम का भी फ्रैंचाइजी लाइंसेस हासिल किया है।

लॉयड्स लग्जरी कंपनी के प्रबंध निदेशक कृष्णा गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक हमारे स्टोर से बाहर निकलने से पहले खुद को तरोताजा महसूस करें। हम केवल सेवा ही नहीं, बल्कि अनुभव उपलब्ध कराते हैं। खुद को सुंदर बनाना एक दैनिक आवश्यकता है, और हम ग्राहकों को सुविधाओं से भरपूर वातावरण और सर्वश्रेष्ठ नाई तथा कर्मचारी उपलब्ध कराते हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं।”

इस कंपनी का उद्देश्य साल 2014 तक भारत के 75 शहरों में 200 स्टोर खोलने का है। वहीं कंपनी भारतीय नाइयों को प्रशिक्षण देने के लिए भारत में एक अकादमी भी खोलना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493