ट्रम्प का बयान ईरान से बात-चीत जारी,ईरान ने किया खंडन

वाशिंगटन-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के “ज़्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है.”
वहीं ईरान ने कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है. इसके साथ ही ईरान ने साफ़ कर दिया है पाकिस्तान की किसी भी पहल में वो शामिल नहीं है.
मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष के मुद्दे पर रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चार देशों (पाकिस्तान, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी.
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने का प्रस्ताव भी दिया है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार शाम अपने ट्रुथ सोशल हैंडल से पोस्ट किया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई ख़त्म करने के लिए ईरान के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है.

ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका, ईरान में अपना सैन्य अभियान ख़त्म करने के लिए ईरान के नए प्रशासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है. इसमें काफ़ी प्रगति हुई है.”

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481