ट्रायथलॉन विश्व चैम्पियन नोया ओलम्पिक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

मेड्रिड, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पांच बार के ट्रायथलॉन विश्व विजेता खिलाड़ी स्पेन के जालिएर गोमेज नोया अगले महीने शुरू होने वाले रियो ओलम्पिक में चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पेन की ट्रायथलॉन महासंघ ने इस बात की पुष्टि की है। महासंघ के अनुसार, नोया बुधवार को साइकिल चलाते वक्त गिर गए थे जिसके कारण उन्हें चोट आई है।

नोया ने 2008, 2010, 2013, 2014 और 2015 में विश्व खिताब अपने नाम किया था। लंदन ओलम्पिक-2012 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था और बीजिंग ओलम्पिक-2008 में वह चौथे स्थान पर रहे थे।

पांच से 21 अगस्त के बीच चलने वाले रियो ओलम्पिक में पुरुष ट्रायथलॉन स्पर्धा की शुरुआत 18 अगस्त को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493