लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई सुपरमॉडल गिसेल बंडचन का सपना है कि वह एक ट्री हाउस में रहें, क्योंकि वह प्रकृति के बीच खुद को काफी खुश पाती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 34 वर्षीया गिसेल कहती हैं कि बचपन में अपनी दादी के खेत ओर बगीचों में वक्त बिताना, दौड़ लगाना उन्हें बेहद पसंद था। इसलिए वह अपने पति अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी और दो बच्चों बेंजामिन और विविएन के साथ प्रकृति के बीच शांतिपूर्वक जीवन बिताने के सपने देखती हैं।
गिसेल ने पत्रिका ‘वोग’ को बताया, “मुझे याद है कि बचपन में मैं दादी के घर जाती थी, तो गाय का दूध दूहती थी, मुर्गियों के अंडे जमा करती थी। यदि मेरा बस चले तो मैं नंगे पांव पशुओं के बीच किसी ट्री हाउस में टारजन और जेन की तरह जीवन बिताऊं। मुझे प्रकृति के बीच खुशी मिलती है।”
dharmpath.com dharmpath