मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। शाहरुख खान के प्रशंसकों ने यहां सोमवार को सुपरस्टार की आगामी फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर लांच किया।
फिल्म के नाम (फैन) को ध्यान में रखकर यहां स्टूडियो में ट्रेलर लांच के लिए किंग खान के प्रशंसक आमंत्रित थे।
इस अवसर पर शाहरुख भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी दिए।
फिल्म की कहानी दिल्ली निवासी युवक गौरव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पसंदीदा अभिनेता आर्यन को जन्मदिन की बधाई देने मुंबई जाता है। गौरव का यही जुनून और दिल्लगी एक खतरनाक सनक में बदल जाती है।
मनीष शर्मा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath