ट्रेविस बार्कर की कार की स्कूल बस हुई भिडं़त

लॉस एंजेलिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘ब्लिंक-182’ के ड्रमर ट्रेविस बार्कर की कार की भिडं़त कथित रूप से एक स्कूल बस से हो गई। हालांकि, इस घटना में बार्कर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस समय बार्कर काले रंग की कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब एक स्कूल बस उनके कार से टकराई उस समय वह कार बाईं ओर मोड़ रहे थे।

कानून प्रवर्तन सूत्रों ने कहा कि टक्कर के समय बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। कार में बार्कर का 14 वर्षीय बेटा कुछ अन्य लोगों के साथ मौजूद था।

अधिकारियों ने बताया कि न तो बार्कर को और न किसी अन्य यात्री को कोई चोट आई है।

वेबसाइट द्वारा प्राप्त की गई तस्वीरों में बार्कर बिल्कुल ठीक हालत में चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493