‘ट्रैफिक’ का ट्रेलर बुधवार को जारी

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। शहरी कामकाजी लोगों की जिंदगी सुबह ट्रैफिक सिग्नल से शुरू होती है और शाम को करवट बदल लेती है। इसी उधेड़बुन पर आधारित है फिल्म ‘ट्रैफिक’। इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बुधवार को जारी किया जाएगा।

फिल्म में मानवीय संवेदनाओं को उकेरा गया है। कहानी जिंदगी के लिए जूझ रही 13 साल की बच्ची तक जिंदादिली पहुंचाने की है। इसमें डोनर पिता के साहस, सपनों का चकनाचूर होना और रिसीवरी फैमिली के लिए अप्रत्याशित खबर, फिर मरे हुए सपनों का जिंदा हो जाना। यानी कहानी मध्य और उच्च वर्ग की सोच को समेटे हुए है ‘ट्रैफिक’।

मुंबई से पुणे तक की सड़क यात्रा और उसके लिए पुलिस स्टाफ की पूरी तैयारी। कैसे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाता है और इस दौरान पुलिस को किन-किन समस्याओं को सामना करना पड़ता है, इस फिल्म का थीम यही है।

यूं तो ट्रैफिक अमूमन सड़क से ही जानी जाती है, लेकिन फिल्म में दिल-दिमाग के ट्रैफिक की भी झलक देखने को मिल सकती है।

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ जिम्मी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेगर भी हैं। ‘ट्रैफिक’ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

दमदार कहानी, जबरदस्त स्टारकास्ट से सजी यह फिल्म छह मई को रिलीज होनी है। ‘ट्रैफिक’ का निर्देशन दिवंगत राजेश पिल्लई ने किया है। इसके पेशकर्ता एनडेमॉल और फॉक्स स्टार स्टूडियो हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493