‘ट्रैफिक’ से नई ऊंचाइयां मिली : दिव्या

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा है कि एक कलाकार के रूप में मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘ट्रैफिक’ से नई ऊंचाइयां मिली हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिव्या ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने सिर्फ एक दिन पहले फिल्म देखी और इस फिल्म पर मुझे गर्व है। लोगों और मीडिया से मिला प्यार सचमुच अच्छा है।”

उन्होंने कहा, “एक कलाकार के रूप में अच्छी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला।”

फिल्म की स्क्रीनिंग में अदनान सामी, संगीतकार मिथुन शर्मा जैसे कई सितारे उपस्थित थे।

फिल्म में दिव्या मां के किरदार में हैं। इसमें बाजपेयी, जिमी शेरगिल और सचिन खेडेकर जैसे सितारे हैं।

यह फिल्म दिग्गज निर्देशक राजेश पिल्लई द्वारा निर्देशित है, जिनका फिल्म रिलीज होने से कुछ महीनों पहले निधन हो गया।

दिव्या ने कहा कि निर्देशक ने इस फिल्म के माध्यम से हमें बहुत ही अनमोल तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि लोग इसे पसंद करेंगे। यह फिल्म उनका सपना थी और हम फिल्म देखकर उनका यह सपना पूरा करेंगे।”

फिल्म का निर्माण एंडेमॉल इंडिया के दीपक धर ऑफ ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसे प्रस्तुत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493