Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » ट्विंकल को बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में पॉपुलर चॉइस अवार्ड

ट्विंकल को बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में पॉपुलर चॉइस अवार्ड

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेखिका, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को उनकी किताब ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ के लिए बेंगलुरू साहित्य महोत्सव के छठे संस्करण में पॉपुलर चॉइस अवार्ड प्राप्त करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

ट्विंकल ने शनिवार एक ट्वीट के जरिए यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “ऐसे अद्भुत लेखकों के साथ पुरस्कार पाना बड़े सम्मान की बात है – बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में कल (रविवार) मिलते हैं।”

कार्यक्रम का आयोजनन शनिवार और रविवार को बेंगलुरू में होगा।

‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ ट्विंकल की दूसरी किताब है, जो इस वर्ष जारी की गई थी। उनकी पहली किताब ‘मिस्टर फन्नीबोन्स’ वर्ष 2015 में जारी हुई थी।

ट्विंकल अपने पति अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ की सह-निर्माता भी हैं। इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ट्विंकल को बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में पॉपुलर चॉइस अवार्ड Reviewed by on . मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेखिका, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को उनकी किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' के लिए बेंगलुरू साहित्य महोत्सव मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेखिका, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को उनकी किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' के लिए बेंगलुरू साहित्य महोत्सव Rating:
scroll to top