ट्विंकल चाहती हैं साल्सा सीखना

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)।’पैडमैन’ से फिल्म निर्माण में आगाज करने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी ट्विंकल खन्ना का कहना है कि वह साल्सा डांस सीखना चाहती हैं और फ्रेंच भाषा बोलना चाहती हैं।

पूर्व अभिनेत्री एक पत्नी और मां होने के अलावा एक इंटीरियर डिजाइनर, लेखिका, उद्यमी भी हैं।

वोग इंडिया मार्च-2018 के संस्करण के लिए दिए साक्षात्कार में ट्विंकल ने अपने पसंदीदा चीजों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “मैं अपने दिमाग का ख्याल रखती हूं। अंत में, मैं एक ऐसे पड़ाव पर आऊंगी, जब मेरी सुंदरता कम होने लगेगी और मुझे तब तक अपने दिमाग पर भरोसा करना होगा, जब तक कि मुझे अल्जाइमर नहीं हो जाता और फिर मेरे पास भरोसा करने के लिए कुछ नहीं रहेगा।”

वह पहले से ही अल्जाइमर से बचने की कोशिश कर रही हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने कहा, “आपको नए कौशल सीखने की जरूरत है। साल्सा डांस सीखना और फ्रेंच भाषा सीखना मेरी सूची में है।”

ट्विंकल दो किताबें ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ लिख चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493