ट्विंकल लोगों का अपमान करने में माहिर : आमिर

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान 2000 में धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी ‘मेला’ में ट्विंकल खन्ना के साथ काम कर चुके है। आमिर ने कहा कि वह लोगों का अपमान करने में माहिर हैं। ट्विंकल इन दिनों एक स्तंभकार के रूप में लोकप्रिय हैं।

आमिर, करण जौहर के साथ मंगलवार को ट्विंकल की पहली पुस्तक के विमोचन के मौके पर मौजूद थे।

उनकी पहली पुस्तक ‘मिसेज फनीबोन्स’ का विमोचन करण के मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के जीवंत संस्करण के साथ किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि ट्विंकल थीं। वहीं जब करण ने आमिर से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि ट्विंकल अच्छी अभिनेत्री थीं? इस पर आमिर ने मजाक में जवाब दिया कि “मुझे लगता है कि वह शानदार थीं।”

उन्होंने कहा, “हम सब में अलग-अलग क्षमताएं हैं और ट्विंकल सचमुच प्रतिभाशाली हैं, जैसे लोगों का अपमान करना, वह लोगों का अपमान करने में माहिर हैं। मेरी जिंदगी में जितना मैंने उन्हें जाना है, उन्होंने लगातार मेरा अपमान किया है।”

किताब के विमोचन के दौरान ट्विंकल के पति अक्षय कुमार, मां डिंपल कपाड़िया, अनुभवी अभिनेत्री जया बच्चन, सुजैन रोशन और सोनाली बेंद्रे भी उपस्थित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493