ट्विटर कर रही है न्यूज-फस्र्ट टाइमलाइन का परीक्षण

सैन फ्रांसिस्को, 30 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अब एंड्रायड पर एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है, जो समाचार को टाइमलाइन के शीर्ष पर रखेगी, ताकि यूजर्स अपने आसपास की दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी रख सकें।

ट्विटर के उत्पाद प्रबंधक वाल्ली गुर्जेंस्की के हवाले से मैसाबले ने मंगलवार को बताया, “इस अपडेट के साथ, हमने लोगों के लिए उन समाचारों और स्टोरीज को देखना आसान बना दिया है, जिसकी चर्चा उनके फॉलोवरों में हो रही है, जबकि वे उनकी टाइमलाइन के ऊपर रहेंगी।”

यह फीचर एक प्राम्प्ट के साथ आएगा, जिसमें यूजर्स से पूछा जाएगा – ‘जाने क्या घटित हुआ, जब आप दूर थे।’

इससे पहले 2015 और 2016 में ट्विटर ने ‘जब आप दूर थे’ और ‘महत्वपूर्ण ट्वीट कभी मिस न करें’ जैसे फीचर्स जारी किया था, लेकिन वे खासकर समाचार स्टोरीज को दिखाने के लिए नहीं बनाए गए थे।

यह सुविधा हालांकि केवल दिलचस्प और लोकप्रिय ट्वीट को दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि यह समाचार एजेंसियों और संगठनों की समाचार स्टोरीज को दिखाने के लिए है।

यह फीचर फिलहाल आईओएस यूजर्स के परीक्षण के लिए जारी किया गया है और अंतिम रिलीज योजना की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493