ट्विटर के सीईओ ने ‘स्नोडेन को माफी दो’ अभियान का समर्थन किया

न्यूयॉर्क, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे भी उन प्रसिद्ध हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो मुखबिर एडवर्ड स्नोडेन को राष्ट्रपति द्वारा क्षमादान दिए जाने के पक्ष में हैं।

डोरसे ने ट्वीट किया स्नोडेन को माफी दो।

स्नोडेन को माफी दो नामक अभियान को तीन मानवाधिकार संगठनों ने चलाया है। उन्होंने डोरसे को अभियान के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

स्नोडेन को माफी दिलाने के अभियान में डोरसे के अलावा अन्य प्रमुख हस्तियों में एपल के सहसंस्थापक स्टीव वोजनिक, लेखिका जोएस केरोल ओट्स, अभिनेता डैनी ग्लोवर, ब्रिटेन के मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव सलिल शेट्टी, प्रौद्योगिकी वकील और सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर तथा अमेरिका की ह्यूमन राइट वॉच के कानूनी निदेशक मिशी चौधरी शामिल हैं।

यह अभियान बुधवार को शुरू किया गया। इसे पार्डनस्नोडेन डॉट कॉम पर देखा जा सकता है। इसके मानवाधिकार संगठन अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) के कार्यकारी निदेशक एंटनी रोमेरो का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने कहा था कि स्नोडेन का धन्यवाद करना चाहिए, न कि सजा देनी चाहिए और उन्हें वापस अमेरिका लौटने की अनुमति देनी चाहिए।

स्नोडेन पहले नेशनल सिक्युरिटी एजेंसी (एनएसए) के ठेकेदार थे। उन्होंने अमेरिकी सरकार की निगरानी कार्यक्रमों को उजागर किया। वह फिलहाल अमेरिका में जासूसी अधिनियम और अन्य कानूनों के उल्लंघन के आरोपों से बचने के लिए आत्मनिर्वासन में रूस में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493