ट्विटर ने कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता पर लगाया प्रतिबंध

सैन फ्रांसिस्को, 23 नवंबर (आईएएनएस)। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर पर उनके ट्वीट के कारण हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। लॉरा ने मिनिएसोटा डेमोक्रेटिक रिप्रजेंटेटिव इहान ओमर और उनके मुस्लिम विचारों की आलोचना की थी।

मिक डॉट कॉम की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, लूमर पर घृणास्पद व्यवहार कर ट्विटर के नियम तोड़ने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

ओमर अमेरिकी संसद में चुनीं गई पहली मुस्लिम महिला प्रतिनिधियों में से हैं।

लूमर ने ट्वीट किया, “यह विडंबना नहीं है कि ट्विटर मूमेंट कैसे ईहान ओमर को ‘महिलाओं, एलजीबीटीक्यू, और अल्पसंख्यकों’ का प्रतीक मानती है।”

ओमर को यहूदी-विरोधी बताने के कारण उन्हें ट्विटर से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

लूमर ने एक यूट्यूब वीडियो में खुद का बचाव करते हुए कहा, “मुझे सिर्फ सच, इहान ओमर का सच बताने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे अमेरिका में शांत रखा गया है। मुझे पत्रकार के तौर पर सच बताने के लिए चुप रखा गया है। इसलिए अब मुझे जरूरत है कि आप मेरी वेबसाइट सब्सक्राइब करिए।”

ट्विटर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप अन्य लोगों को रंग, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, धार्मिक विश्वास, आयु, असमर्थता या गंभीर बीमारी के लिए किसी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा नहीं दे सकतीं।”

प्रतिबंध से पहले ट्विटर पर लूमर के 2,60,000 फॉलोवर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493