ट्विटर पर अनुपम खेर के 85 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को 85 लाख फॉलोअर्स हो गए।

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को 85 लाख फॉलोअर्स हो गए।

खेर (65) ने ट्वीट किया, “85 लाख दोस्त और फॉलोअर्स..प्यार, गर्मजोशी, आलोचना, बातचीत करने और सलाह देने के लिए आप सबका धन्यवाद..आप लोग बहुत अच्छे हैं..जय हो।”

पद्म भूषण अलंकरण से सम्मानित खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘सारांश’, ‘तेजाब’, ‘क्या कहना’ और ‘सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493