ट्विटर पर प्रियंका के 1.3 करोड फॉलोअर्स

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर 1.3 करोड़ के पार हो चुकी है।

वह इस समय मियामी में हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 1.3 करोड़..खुशी से पागल हो रही हूं।”

उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह ‘बेवॉच’ की शूटिंग के कपड़ों में ही नजर आ रही हैं। इसमें वह समुद्र तट के रेत पर 1.3 करोड़ लिखती नजर आ रही हैं। इसी बीच, पानी की लहरें वहां तक पहुंच जाती हैं और वह खुशी से उछल पड़ती हैं।

टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाने के बाद प्रियंका को अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल हुई। अब वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जक एफ्रॉन जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में पूर्व मिस वल्र्ड नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ शुक्रवार रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493