लॉस एंजेलिस, 23 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद गायिका डेमी लोवाटो ने ट्विटर पर वापसी की है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लोवाटो ने लंबे अंतराल के बाद ट्विटर पर वापसी करते हुए अपने प्रशंसकों से कहा कि मैं वापस आ गई हूं।
लोवाटो ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों के लिए वापसी कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार करती हूं।”
सोशल मीडिया को अलविदा कह चुकीं 23 वर्षीय गायिका ने एक दिन पहले ही ट्विटर और इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया था क्योंकि वह उनके बारे में लोगों की टिप्पणियां देखना नहीं चाहती थीं।
dharmpath.com dharmpath