ट्विटर से जुड़े सलीम खान, सलमान ने किया स्वागत

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलाम खान के पिता अभिनेता, पटकथा लेखक सलीम खान ने भी अपना ट्विटर खाता खोल लिया है। सलमान ने इसके लिए पिता का स्वागत किया है।

सलीम खान का ट्विटर हैंडल ‘लवसलीमखान’ है। वह मंगलवार से इस सोशल साइट पर जुड़ गए हैं।

सलमान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के आने का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, “आपसे प्यार है डैड, ट्विटर पर स्वागत है।”

सलीम ने अपने पहले तीन ट्वीट मशहूर लेखक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी ‘भारत माता की जय’ पर किए हैं।

सलीम ने लिखा, “मोहन भागवत ने कहा है कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए, जिसमें लोग खुद ‘भारत माता की जय’ कहें। सलाम भागवत साहब! काफी लोग गर्व से कहते हैं कि वे बदले नहीं हैं। इसका मतलब है कि वे विकसित नहीं हो रहे।”

सलीम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “बदलाव ही विकास है। भारत माता की जय -सलीम खान।”

सलमान ने भी अपने पिता के ट्वीट्स को साझा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493