‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का ट्रेलर बेहद निराशाजनक

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। इतने प्रचार और प्रत्याशा के बीच आखिरकार विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का ट्रेलर बेहद निराशाजनक निकला।

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। इतने प्रचार और प्रत्याशा के बीच आखिरकार विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का ट्रेलर बेहद निराशाजनक निकला।

हालांकि, इसमें आमिर खान ने निराश नहीं किया है।

ट्रेलर की शुरुआत समुद्र में जा रहे जहाजों को दिखाते हुई है और इसकी झलक ‘द पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन’ की याद दिलाती है।

बच्चन को इसमें समुद्री डाकू के रूप में देखा जा रहा है और उनके समूह में फातिमा सना शेख ही शामिल हैं। इसके अलावा, कैटरीना कैफ के अंदाज ने उनके ‘चिकनी चमेली’ के सेट की याद दिला दी।

इसमें साफ नजर आ रहा है कि इस फिल्म के एक्शन दृश्यों में महिला किरदारों की भूमिका अधिक नहीं है। हो भी कैसे सकती है, क्योंकि यह आमिर खान की फिल्म है। 30 सेकेंड के बाद पूरे ट्रेलर में वही नजर आ रहे हैं।

वह इस फिल्म में एक ऐसे ठग का किरदार निभा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल ब्रिटिश अधिकारी अमिताभ को हराने के लिए करना चाहते हैं।

खान और बच्चन टकराव इस फिल्म में रोमांचक हो सकता है, लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि स्क्रीन पर अपने पंचों के साथ खान कितनी तारीफें बटोर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493