मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। गायिका अक्सा का पहला पॉप सिंगल ‘ठग रांझा’ यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है।
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। गायिका अक्सा का पहला पॉप सिंगल ‘ठग रांझा’ यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है।
अक्सा ने एक बयान में कहा, “यह ड्रीम डेब्यू है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने गीत सुना और इसे संभव किया। किसी भी कलाकार के लिए उनके काम को इतना प्यार और स्वीकृति मिलने से बड़ी कोई चीज नहीं है।”
वीडियो गीत वायु ने लिखा और कंपोज किया है। इसमें अक्सा प्रमुख भूमिका में हैं और इसमें उनके पिछले प्यार को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वह अपने पूर्ण प्रेमी की तरह ठग रांझाओं को छोड़कर आगे बढ़ जाती है।
वीडियो में परेश पाहूजा भी हैं।
dharmpath.com dharmpath