ठप्पा लगने से बच नहीं सकते कलाकार : सनी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता सनी देओल का कहना है कि फिल्म उद्योग में ठप्पा लगना आम है और कलाकार इससे बच नहीं सकते।

सनी ने संवाददाताओं से कहा, “मनोरंजन-जगत में सभी पर एक ठप्पा लगता है। इससे कलाकार भाग नहीं सकते। यह सभी कलाकारों के लिए एक लड़ाई है। लोगों ने मुझे एक्शन हीरो कहना शुरू कर दिया लेकिन एक कलाकार के रूप में मैं सभी भूमिकाएं निभाने की कोशिश करता हूं।”

सनी देओल बड़े पर्दे पर सोहा अली खान के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म ‘घायल वन्स अगैन’ में नजर आएंगे।

अपने फिटनेस मंत्र के बारे में उन्होंने कहा, “मैं किसी भी पार्टी में नहीं जाता। मैं पहले जाता था। मुझे पार्टियां पसंद नहीं हैं, इसलिए जाना बंद कर दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493