डकार रैली का दूसरा चरण लोएब ने जीता

फ्रांस के 41 वर्षीय लोएब इस रैली में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।

जीत पर खुशी जताते हुए लोएब ने कहा, “एक अच्छी खबर मिली है। मुझे हालांकि ऐसा होने का भरोसा नहीं था। मैं बीच में मिट्टी में फंस गया था, लेकिन भाग्यवश बाहर निकल आया। मैं दो मिनट तक फंसा रहा और उस समय मुझे यकीन नहीं था कि मैं इस तरह जीत हासिल करूंगा।”

लोएब ने कहा, “आखिरकार मैं निकलने में कामयाब रहा और पूरी ताकत से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की।”

अर्जेटीना से शुरू हुई 5,000 किलोमीटर की इस रैली का समापन बोलीविया से होते हुए 16 जनवरी को रोसाएरो में होगा।

इससे पहले डकार कार रैली के पहले दिन ही अर्जेटीना के शहर एरेर्साइफेस के पास हुए हादसे में पांच बच्चों सहित 13 दर्शक घायल हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब चीनी ड्राइवर गुओ मेलिंग की कार इनसे टकरा गई। उसके बाद सोमवार तक के लिए रैली स्थगित कर दी गई थी।

मौजूदा संस्करण की मुख्य रेस से पूर्व रविवार को हुई प्रारंभिक रेस में पदार्पण करने वाली चीन की महिला चालक गुओ मीलिंग की कार (नं. 360) 6.6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मार्ग से भटक गई और 13 दर्शकों को घायल कर बैठी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493