डकार रैली चुनौती के लिए तैयार आंद्रे विलास-बोआस

लीमा (पेरू), 5 जनवरी (आईएएनएस)। शंघाई एसआईपीजी फुटबाल क्लब के कोच आंद्रे विलास-बोआस का कहना है कि वह अपने जीवन के सपने डकार रैली में प्रतिस्पर्धा के लिए पूरा तरह से तैयार हैं।

बोआस का कहना है कि वह इस रैली को पूरा करना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरू में शनिवार को शुरू हो रहे डकार रैली के 40वें संस्करण में बोआस अपने अंकल प्रेडो विलास-बोआस का अनुसरण करना चाहेंगे।

प्रेडो विलास-बोआस ने 1980 के दशक में डकार रैली में हिस्सा लिया था।

इस साल पेरू से शुरू हो रही डकार रैली में बोआस टोयोटा हिलक्स कार चलाएंगे। उनके साथ पुर्तगाल के रुबेन फारिया भी होंगे। वह 2013 के संस्करण में मोटरसाइकिल वर्ग में दूसरे स्थान पर थे।

जहां एक ओर फारिया इस रैली में मिलने वाली चुनौती से भलिभांति परिचित हैं, वहीं बोआस का कहना है कि वह नियमित रूप से सीख रहे हैं।

शंघाई क्लब के साथ पिछले साल नवम्बर में अलग होने के बाद चेल्सी के पूर्व 40 वर्षीय कोच रैली की तैयारी कर रहे हैं।

बोआस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पहली बार हम कार में निकले थे। हम खुश हैं, लेकिन मेरे लिए कई पल मुश्किल रहे।”

इस साल डकार रैली के 40वें संस्करण में 14 स्तर होंगे और यह रैली 9,000 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी। यह रैली 20 जनवरी को अर्जेटीना में समाप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493